फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   flood in rapati

लगातार हो रही बारिश से राप्ती में फिर आ सकती उफान

Wed, 29 Jul 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
flood in rapati
बलरामपुर। जिले में बुधवार की सुबह से हो रही बारिश के चलते एक बार फिर राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। बाढ़ की आशंका से किसानों की धड़कने एक बार फिर तेज हो गई है। यदि राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ता तो बाढ़ आने से किसानों की थोड़ी-बहुत बची फसलों पूरी तरह से तबाह हो जाएगी। तटवर्ती इलाकों में राप्ती नदी की कटान का कहर लगातार जारी है।
विज्ञापन

विदित हो कि जिले में बुधवार की सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। यदि इसी तरह से बारिश होती रही है तो राप्ती नदी एक बार फिर लाल निशान की तरफ बढ़ने लगेगी। बाढ़ की आशंका को लेकर अन्नदाताओं की धड़कने एक बार फिर तेज हो गई है।
विज्ञापन

किसान राम खेलावन, रफीक, राज बहादुर, संतोष व राजकरन आदि का कहना है कि यदि नेपाल व जिले में बरसात तेज हुई तो राप्ती नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ सकता है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो जाएगा। पिछले दिनों पहाड़ी नाले एवं राप्ती नदी के बाढ़ के कारण हजारों हेक्टेअर फसल बर्बाद हो चुकी है। यदि दोबारा बाढ़ आया तो बची-कुची फसलें भी तबाह हो जाएगी। सदर व उतरौला क्षेत्र के दर्जनों गांव में राप्ती नदी की कटान का कहर बदस्तूर जारी है। कटान के डर से ग्रामीण अपने आशियाने खुद उजाड़ रहे हैं। ग्रामीणों के सामने ही खेत व मकान नदी की धारा में विलीन होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed