फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Flood in Kharjhar hill drain, 15 villages submerged

खरझार पहाड़ी नाले में आई बाढ़, 15 गांव जलमग्न

Thu, 13 May 2021 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Flood in Kharjhar hill drain, 15 villages submerged
बलरामपुर। पहाड़ों पर भारी बारिश होने से खरझार पहाड़ी नाला उफना गया है। खरझार पहाड़ी नाले में आई बाढ़ से 15 गांव जलमग्न हो गए है। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने दो माह पहले खरझार पहाड़ी नाले पर तटबंध बनवाने के लिए भूमि पूजन किया था। काम शुरू न होने से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी ग्राम प्रधान तुलाराम, डॉ. अवधेश कुमार, पवन कुमार, सोनू, सूरज, रामू, स्वामीनाथ व अब्दुल सलाम आदि ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए कहा कि पहाड़ों पर बारिश होने से खरझार पहाड़ी नाले में उफान आ गया है।
विज्ञापन

उफान आने से रामगढ़ मैटहवा, साहेबनगर, शांतिनगर, हरिहरनगर, सहबिनिया, औरेया, लहेरी, सुगानगर, दांदव, बल्दीडीह, लोहेपनिया, जगरामपुरवा, कौवापुर, रुपनगर, लौकहवा व अलीनगर सहित 15 गांव जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और कहा कि क्षेत्रीय विधायक ने दो माह पहले तटबंध निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया था लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते अभी तक तटबंध निर्माण शुरु नहीं किया गया है। बरसात के मौसम शीघ्र ही आने वाला है।
बरसात के मौसम में अक्सर खरझार पहाड़ी नाले में बाढ़ आ जाती है जिससे कई गांव जलमग्न होने के साथ-साथ फसले तबाह होती है। खरझार पहाड़ी नाले की बाढ़ को लेकर क्षेत्र के लोग परेशान है। यदि समय पर तटबंध का निर्माण करा दिया जाता तो लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाती है।

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने बताया कि जिला प्रशासन को खरझार पहाड़ी नाले के तटबंध का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से बजट न मिलने की बात बताई जा रही है। तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह ने बताया कि बाढ़ आने की सूचना मिली है। क्षेत्रीय लेखपालों को मौके पर भेजा गया है। लेखपालों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed