फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   flood in balrampur

नदी में समाहित खेत, जमीन व मकानों को बेबस देख रहे अन्नदाता

Tue, 28 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
flood in balrampur
उतरौला (बलरामपुर)। तिल-तिल नदी की धारा में समाहित हो रहे खेत, जमीन व मकानों को बेबस आंखों से अन्नदाता देख रहे हैं। थोड़ी बहुत बचाने की आस लेकर खुद अपना मकान तोड़ रहे अन्नदाता ईंट व पत्थर सिर पर उठाए सुरक्षित स्थान की तलाश में जुटे हुए हैं। सैकड़ों बीघा खेत, जमीन व मकान नदी की धारा में विलीन हो चुकी हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर कटान रोकने के लिए प्रशासन हर साल कागजी घोड़ा दौड़ाकर ऑल इज वेल का स्टीकर लगाकर शासन को भी गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन

उतरौला तहसील क्षेत्र के ग्राम लालनगर विरदा, फत्तेपुर, परसौना, गोनकोट, महुआधनी व कटरा वर्तमान समय में राप्ती नदी की कटान का मुख्य केन्द्र बना हुआ है। नदी में किसानों की खेत, जमीन व पक्के मकान अपने आगोश में लेने को आतुर है। लाख कोशिशों के बावजूद बेबस किसान न तो खेत बचा पा रहे हैं और न ही गाढ़ी कमाई से तैयार मकान। कुछ अन्नदाता खून-पसीने से तैयार मकान खुद अपने हाथों से तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि हर साल राप्ती नदी की बाढ़ से किसानों की हजारों हेक्टेअर फसल बर्बाद हो जाती है। फसलें बर्बाद होने से फायदा तो दूर अपनी गाढ़ी कमाई भी गवां देते हैं। बाढ़ आने पर ही कुछ ही दिन अफसर व कर्मी गांव के पास आकर सीमेंट की बोरियों में बालू भरकर नदी में डालकर चले जाते हैं। पूरा साल कटान रोकने का कोई प्रयास नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि जिले में जिन स्थानों पर पहाड़ी नालों व राप्ती नदी की वजह से कटान हो रहा है वहां पर राजस्व व बाढ़ खंड के अधिकारियों को लगाया गया है। कटान रोकने का काम युद्घस्तर पर किया जा रहा है। कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed