{"_id":"64d7d16e2224b72e09087604","slug":"flood-damaged-many-roads-in-terai-region-balrampur-news-c-99-1-slko1018-1854-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाढ़ से तराई क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाढ़ से तराई क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
बलरामपुर। बीते दिनों आई बाढ़ से तराई क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पानी हटने के बाद सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़कें टूटी होने से 30 गांवों की 40 हजार आबादी प्रभावित है।
बीते दिनों पहाड़ी नालों में आई बाढ़ से ललिया व महराजगंज तराई क्षेत्र में कई सड़कों पर पानी आ गया था। बाढ़ घटने के बाद सड़क से पानी तो हट गया पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। बलदेवनगर से लौकहवा जाने वाली सड़क बाढ़ के पानी से गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों से क्षेत्रवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर बलदेवनगर, घुमनहवा, खवासपुर, दलपतपुर, ओदरहिया, तुरकौलिया, पिठ्ठा व लौकहवा आदि गांव के लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क टूटी होने से इन गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह क्षेत्र के कैली-मथुरा मार्ग भी क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
पहाड़ी नालों में आई बाढ़ का पानी ललिया थाना क्षेत्र के कैली, खुथवा व भगवानपुर गांव में घुस गया है। गांव में पानी भरने के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है। प्राथमिक विद्यालय कैली में पानी भरने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान चेतराम पाल ने बताया कि गांव में सरकारी गौशाला में पानी भरा होने से चारे का संकट हो गया है। खेतों में पानी भर जाने से फसल के नुकसान की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
पहाड़ी नालों में आई बाढ़ से मथुरा-कैली मार्ग पर पानी बह रहा है। सड़क पर पानी बहने से वाहनों का आवागमन ठप है। इसी तरह कोड़री-मथुरा मार्ग पर भी पानी बहने के कारण आवागमन प्रभावित है। सड़क पर पानी बहने से जिला मुख्यालय आने के लिए लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है।