फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   flood alert on rapati

तीन सेंटीमीटर रफ्तार से बढ़ रहा राप्ती नदी का पानी

Wed, 10 Jul 2019 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
flood alert on rapati
बलरामपुर के सिसई घाट पर बढ़ रहा राप्ती नदी का जलस्तर। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। तीन दिनों से पहाड़ों व मैदानी इलाकों में हुई भारी बारिश से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। सभी को अलर्ट कर दिया गया है। खतरे के निशान से भी अभी भी 72 सेंटीमीटर राप्ती नदी के बाढ़ का पानी नीचे बह रहा है। हालांकि पहाड़ी नालों में बुधवार को स्थिति सामान्य रही है।
विज्ञापन

जिले में बीते तीन दिनों से भारी बारिश हुई है। लगातार बारिश होने से राप्ती नदी व पहाड़ी नालों में बाढ़ का पानी बढ़ने लगा है। हालांकि बुधवार को पहाड़ी नालों में बाढ़ का उफान नहीं रहा है लेकिन राप्ती नदी तीन से चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। स्किल वर्क असिस्टेंट मेराज ने बताया कि बिजलीपुर गांव के सिसई घाट पर राप्ती नदी का जल स्तर बुधवार की शाम को पांच बजे तक 103.880 तक पहुंच गया है जो खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन

खतरे का निशान 104.620 सेंटीमीटर है। जिस रफ्तार से बाढ़ का पानी बढ़ रहा है उससे लग रहा है कि अगले 24 घंटें में खतरे के निशान तक बाढ़ का पानी पहुंच सकता है। जिला आपदा प्रभारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि राप्ती नदी की बाढ़ पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सभी बाढ़ चौकियों के साथ-साथ राहत टीमों तथा स्वास्थ्य विभाग के लोगों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने के लिए मोटर बोट व नावों को भी तैयार कर लिया गया है। प्रशासन के पास बाढ़ से निपटने के पर्याप्त संसाधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed