फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   flag,amrit mahotsav,tiranga

तिरंगे से सजाए जा रहे गांवों में हैंडपंप व भवन

Sat, 06 Aug 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
flag,amrit mahotsav,tiranga
फोटो-4-बलरामपुर के पंचायत भवन गोंदीपुर में तिरंगे के रंग से कराई गई पेंटिंग।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए गांवों को तिरंगे में सजाने-संवारने का काम कराया जा रहा है। जिले के 800 ग्राम पंचायतों में सरकारी व अर्द्ध सरकारी भवन तिरंगे के रंगों से संवारे जा रहे हैं। इंडिया मार्का-टू हैंडपंपों को तिरंगे के रंगों में रंगा जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने पर फोकस किया जा रहा है। 15 अगस्त से पहले अधिक से अधिक भवनों व हैंडपंपों को तिरंगे के रंगों से भरने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले के 800 ग्राम पंचायतों में भवनों व हैंडपंपों को तिरंगे के रंगों से भरने का अभियान चलाया जा रहा है। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेलवा सुल्तानजोत में प्राथमिक विद्यालय के साथ पंचायत भवन व गांव में लगे सभी इंडिया मार्का-टू हैंडपंपों को तिरंगे के रंगों से सजाया गया है। सदर ब्लॉक के गोंदीपुर ग्राम पंचायत के भवन व हैंडपंपों को तिरंगें के रंगों से सजा दिया गया है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में जन जागरुकता रैलियां निकाली जा रही है।
विज्ञापन

उतरौला ब्लॉक के मटियरिया कर्मा कर्मा गांव में जागरुकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व के बारे में बताया गया। जिले के 800 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान व सचिवों को सरकारी भवनों, स्कूलों व हैंडपंपों को तिरंगे के रंगों में सजाने-संवारने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। हर घर में तिरंगा झंडा फहराने की तैयारियां की जा रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed