फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five washed away in the flood, the body of one was found

बाढ़ में पांच बहे, एक का मिला शव

Mon, 10 Oct 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Five washed away in the flood, the body of one was found
बलरामपुर। दो थाना क्षेत्रों में रविवार को पांच लोग बाढ़ के पानी में बह गए। इनमें से एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लापता हैं। परिजन तथा ग्रामीण लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के नंदनगर गांव निवासी इजहार (13) अपने मौसेरे भाई आमिर (11) के साथ रविवार को घर के सामने बाढ़ के पानी में खेल रहा था। तभी दोनों तेज बहाव में बह गए। परिजन तथा ग्रामीण दोनों की तलाश में जुटे हैं। पता चला कि आमिर अपने मौसा आबिद के घर आया था।
विज्ञापन

गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के मदरहवा गांव में सुमिरता (57) रविवार सुबह गांव के निकट भांभर पहाड़ी नाले के किनारे नित्यकर्म के लिए गई थी। तभी पैर फिसलने से वह बाढ़ के पानी में बह गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सुमिरता को पानी से निकाला। मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह चौहान ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरा चौराहा थाना क्षेत्र सिसहना गोदहना निवासी शमसुद्दीन (23) खेत में पटी जलकुंभी हटाने गया था। तभी तेज बहाव आने से शमसुद्दीन बह गया काफी तलाशने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। इसी थाना क्षेत्र के पकड़ी पटोहा गांव निवासी कोयलाहे (44) भी रविवार को गांव के निकट बाढ़ के तेज बहाव में बह गए। परिजन व ग्रामीण घंटों तलाशते रहे मगर कोयलाहे का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed