फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five suspended including outpost in-charge in blast case

विस्फोट मामले में चौकी प्रभारी समेत पांच निलंबित

Tue, 08 Sep 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Five suspended including outpost in-charge in blast case
बलरामपुर। नगर के गदुरहवा मोहल्ले में अवैध पटाखा भंडारण व बनाने के चलते हुए विस्फोट के मामले में लापरवाही पर चौकी प्रभारी समेत पांच लोगों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। सीओ सिटी, प्रभारी निरीक्षक और प्रभारी एलआईयू के खिलाफ अपर पुलिस अधीक्षक विभागीय जांच करेंगे।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने मंगलवार को बताया कि घनी आबादी के बीच पटाखों का खतरनाक कारोबार होना एक बड़ी चूक है। एलआईयू, चौकी प्रभारी तथा बीट पुलिस के जवान इस कारोबार का पता लगा पाने में पूरी तरह से विफल रहे। घटना के बाद भी उच्चाधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की गई। मामले की गहन छानबीन न करके रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने की बात कहना घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

एसपी ने बलुहा पुलिस चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार यादव तथा बीट आरक्षी राहुल कुमार वर्मा व आलोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। खुफिया सूचना में नाकाम रहे एलआईयू उपनिरीक्षक सरताज मिश्रा व आरक्षी अवधेश चौरसिया को भी सस्पेंड कर दिया गया है। सीओ मनोज यादव व प्रभारी निरीक्षक राजितराम तथा एलआईयू प्रभारी निरीक्षक वाईके राय के खिलाफ विभागीय जांच अपर पुलिस अधीक्षक एके मिश्रा करेंगे। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed