फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five Maternal Anemia Management Centers will open

Balrampur News: पांच मैटरनल एनीमिया मैनेजमेंट सेंटर खुलेंगे

Fri, 16 Dec 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Five Maternal Anemia Management Centers will open
बलरामपुर। खून की कमी से जूझ रही गर्भवती की सेहत की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक और पहल शुरू की है। फर्स्ट रेफरल यूनिट वाले पांच अस्पतालों में मैटरनल एनीमिया मैनेजमेंट सेंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके माध्यम से गर्भवती की जांच से लेकर खानपान तक पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

गर्भवती को आयरन की जरूरत सामान्य से अधिक होती है। ऐसे में आयरन की कमी के कारण गर्भवती में खून की कमी हो जाती है। इसके चलते गर्भवती को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के मुताबिक प्रदेश में 45.9 प्रतिशत गर्भवती एनीमिया से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

इसमें से 2.1 प्रतिशत महिलाएं गंभीर एनीमिया से पीड़ित हैं। 100 दिन तक आयरन की गोली का सेवन करने वाली गर्भवती की तादाद महज 22 प्रतिशत व 180 दिन तक सेवन करने वाली गर्भवती सिर्फ 9.7 प्रतिशत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब गर्भवती की सेहत को बेहतर बनाने के लिए सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में फर्स्ट रेफरल यूनिट वाले जिला संयुक्त अस्पताल, महिला अस्पताल, तुलसीपुर, पचपेड़वा व उतरौला में सेंटर स्थापित किया जाएगा। यही नहीं, इन अस्पतालों में एक से तीन बेड एनीमिया के मरीजों के लिए आरक्षित किए जाएंगे।

अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनिल मिश्र का कहना है कि इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रसव इकाइयों को और बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed