फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five health workers, including two doctors, were found absent

Balrampur News: दो चिकित्सक सहित पांच स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित

Thu, 18 Dec 2025 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Five health workers, including two doctors, were found absent
पीएचसी अचलापुर का निरीक्षण करते सीएमओ ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बृहस्पतिवार को नगरीय क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो चिकित्साधिकारी सहित पांच स्वास्थ्य कर्मी बिना बताए अनुपस्थित मिले। वहीं एक पीएचसी पर ताला लगा मिला। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलवा, भगवतीगंज व अचलापुर का निरीक्षण किया। अचलापुर पीएचसी में चिकित्साधिकारी व वार्डबॉय गायब मिले। वहींए भगवतीगंज में निरीक्षण के समय संविदा चिकित्सक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एएनएम शैलेंद्र राय व अंजली अनुपस्थित मिले। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलवा में ताला लगा मिला। सीएमओ ने अनुपस्थिति अवधि का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। ड्यूटी के प्रति लापरवाही को देखते हुए सीएमओ ने दोनों चिकित्सकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवतीगंज में निरीक्षण में पैथोलॉजी संचालित नहीं मिली। पैथोलॉजी कक्ष में बहुत गंदगी भी थी। वार्ड के कमरे बंद मिले। सीएमओ ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed