{"_id":"5e29e09c8ebc3e4b533c7edc","slug":"five-filled-the-post-of-pradhan-of-two-panchayats-balrampur-news-lko504538367","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पंचायत के प्रधानी पद पर पांच ने भरा परचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पंचायत के प्रधानी पद पर पांच ने भरा परचा
विज्ञापन
दो पंचायत के प्रधानी पद पर पांच ने भरा पर्चा
- तीन की तुलना में एक सदस्य पद पर भी भरा गया नामांकन
- तीन ब्लॉकों के प्रधानी व सदस्य के सात पदों पर हो रहा उप चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। दो ग्राम पंचायत के प्रधानी पद पर पांच लोगों ने परचा भरा है। तीन की तुलना में एक सदस्य पद पर भी नामांकन किया गया है। तीन ब्लॉकों के प्रधानी व सदस्य के सात पदों पर उप चुनाव कराया जा रहा है। 24 जनवरी को भी उम्मीदवारों के नामांकन की संभावना जताई जा रही है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत व नगर निकाय राजेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि पचपेड़वा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सकलदा में पिछड़ा वर्ग के आरक्षित प्रधान पद पर तीन और धवाई ग्राम पंचायत में महिला के लिए आरक्षित प्रधान पद पर दो लोगों ने परचा भरा है। एआरओ पचपेड़वा जावेद अख्तर ने बताया कि ग्राम पंचायत सकलदा में कमलेश, ब्रह्मानंद व महेंद्र प्रताप ने और ग्राम पंचायत में धवाई सुनीता जायवाल व संतोष कुमारी ने पहले दिन नामांकन किया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 24 जनवरी को भी नामांकन प्रक्रिया कराई जाएगी। गेड़ास बुजुर्ग के पुरैना बुलंद गांव में सदस्य पद पर एक परचा भरा गया है। सदर ब्लॉक के दुल्हापुर हनुमंतनगर व बगाही ग्राम पंचायत में सदस्य पद पर पहले दिन कोई भी परचे नहीं भरे गए हैं। 27 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 जनवरी को नामांकन वापस लेने और प्रतीक आवंटन की तिथि निर्धारित की गई है। तीन फरवरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जाएगा और पांच फरवरी को ब्लॉकों में मतगणना कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी / डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।