फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five female students caught cheating in B.Ed exam

Balrampur News: बीएड परीक्षा में नकल करते पकड़ी गईं पांच छात्राएं

Thu, 12 Feb 2026 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Five female students caught cheating in B.Ed exam
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी ।-स्रोत : महाविद्यालय
गैसड़ी/बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा बृहस्पतिवार को कड़ी निगरानी के बीच कराई गई। परीक्षा के दौरान पांच छात्राएं नकल करते पकड़ी गईं। परीक्षा सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक आयोजित हुई। 532 पंजीकृत विद्यार्थियों के सापेक्ष 502 ने परीक्षा दी, जबकि 30 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी लवकुश पांडेय ने बताया कि केंद्र पर तैनात कक्ष निरीक्षकों ने संदिग्ध गतिविधि देख छात्राओं की जांच की, जिसमें नकल सामग्री बरामद हुई। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्राओं के खिलाफ विश्वविद्यालय नियमावली के तहत रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की एलएलबी परीक्षा सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में 339 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 329 उपस्थित रहे, जबकि 10 अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के निरीक्षण में मिलीं कमियां
उच्च शिक्षा क्षेत्रीय अधिकारी देवीपाटन मंडल अतुल शर्मा ने राजकीय महाविद्यालय बिलोहा गैसड़ी का निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. माजिद हुसैन ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर, कक्षाओं, कार्यालय और अन्य आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। कई आवश्यक सुविधाओं की कमी पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि महाविद्यालयों में आधारभूत संरचना मजबूत करना जरूरी है। जहां भी कमियां पाई जा रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed