{"_id":"5f2aeb408ebc3e3cd87da0e5","slug":"five-centuries-later-the-ram-temple-foundation-stone-balrampur-news-lko533823289","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सदी बाद राम मंदिर शिलान्यास की चहुंओर उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सदी बाद राम मंदिर शिलान्यास की चहुंओर उल्लास
विज्ञापन
बलरामपुर में श्रीराम मंदिर शिलान्यास के उपलक्ष्य में झारखंडी मंदिर पर दीये जलाते लोग
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट 15 सेकेंड पर जैसे ही अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन का शिलान्यास कार्यक्रम शुरु कराया वैसे ही जिले भर में चहुंओर उल्लास की लहर दौड़ गई। पांच सदी बाद राम मंदिर शिलान्यास होने पर लोगों में खुशियां व्याप्त हैं। अयोध्या में श्रीराम लला के भव्य मंदिर पूजन के शुभ अवसर पर घरों व मंदिरों में दीप जलाकर श्रीरामचंद्र जी का पूजन, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से कड़ी चौकसी बरती जा रही है। भारत-नेपाल सीमा के साथ एसएसबी व पुलिस के जवान मुस्तैदी से गहन चेकिंग कर रहे हैं।
सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू ने दीप जलाकर भव्य राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास होने पर खुशी जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर जिले भर में हर्षोल्लास की धूम रही। जिले के लोगों ने घरों व मंदिरों में दीप जलाकर अपनी आस्था को प्रकट किया। विश्व हिंदू परिषद व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने टेढ़ी बाजार स्थित खुनई ठाकुरद्वारा में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भजन-कीर्तन व सुंदरकांड पाठ किया।
बीएचपी नेता अविनाश मिश्र ने कहा कि पांच सदी की प्रतीक्षा आज समाप्त हुई। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर का भूमि पूजन कर रहे है। हिंदू नेता डॉ. तुलशीश दूबे ने कहा कि भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर आज पूरा हिंदू जनमानस घी के दिए जलाकर दीवाली मना रहा है। कार्यक्रम में अक्षय शुक्ल, अम्बरीश शुक्ला, आजाद तिवारी, इंद्रदेव पांडेय, राम उग्गर मिश्रा व आशीष शुक्ल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया। देवीदयाल तिवारी चौराहा के निकट बड़की बहिनी मंदिर पर मोहल्ले के लोगों ने सुंदरकांड, रामायण, हवन व पूजन किया। कृष्ण कुमार मिश्र ने कहा कोरोना के चलते हम लोग अयोध्या नहीं पहुंच पाए गए लेकिन हम लोगों के मन में अयोध्या बसा हुआ है। छोटी काशी के रूप में प्रसिद्ध बलरामपुर का नाता अयोध्या से गहरा है।
विज्ञापन
राहुल मिश्र ने खुशी जताते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन हो रहा है। हम लोग बहुत ही प्रसन्न हैं। हेमांत मिश्र, उमेश मिश्र, प्रदीप वर्मा आदि ने खुशी जताई। घरों व मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित होते ही पूरा जिला रोशनी से नहा उठा। जगह-जगह प्रसाद वितरण कर लोगों ने खुशियां जताई। गैसड़ी बाजार में हरिश्चंद्र गुप्ता, बैजनाथ जायसवाल, आकाश कसौंधन, अजय कुमार सैनी व जगदंबा ठाकुर ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। पेहर बाजार, रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर, उतरौला, गेड़ास बुजुर्ग, ललिया, गौरा चौराहा, पचपेड़वा, हरैया, शिवपुरा, मथुरा बाजार, कोड़री बाजार, महराजगंज तराई बाजार सहित पूरे जिले में लोगों ने दीप जलाकर खुशियां मनाई।
झारखंडी मंदिर के साईं दरबार में हुई पूजा-अर्चना
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थान पर भूमि पूजन के अवसर पर महादेव झारखंडी मंदिर के साई नाथ दरबार में पूजा-अर्चना की गई। श्रीमहादेव झारखंडी साईनाथ दरबार ट्रस्ट व एसएससी ग्रुप ऑफ कंपनीज के एमडी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने साईं दरबार को भव्य रूप से सजाकर भगवान श्रीराम के जन्म की स्तुति की। भय प्रकट कृपाला, दीन दयाला... के साथ भजन-कीर्तन का प्रारंभ कराया। विजय महामंत्र, श्रीराम जय श्रीराम जय जय राम के संकीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ कर 108 किलो लड्डू का प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के सदस्य डीपी सिंह, पुजारी रामजी मिश्र, व्यवस्थापक शिवम मिश्र, विनोद गिरि, शैलू सिंह, अनिल सिंह, गोविंद सिंह, गौरव मिश्र व अंकित त्रिपाठी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
बिजलेश्वरी देवी मंदिर में चढ़ाया गया 51 किलो लड्डू
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर में 51 किलो लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर खुशी जताई गई। त्रिपुरी शंकर तिवारी, प्रेम चंद्र मिश्र, कपिल देव पांडेय, राज कुमार पांडेय, अजीत मिश्र, आशीष भारती, ऋतिक तिवारी, कमलेश, रमेश पांडेय व कृष्ण मोहन तिवारी आदि ने मंदिर में भूमि पूजन को लेकर खुशियां जताई। इसी तरह से भैसहवाडीह में एक क्विंटल 51 किलो मिठाई का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में अच्युतानंद पांडेय, रामबरन, श्याम नरायन, लल्ला व सत्य प्रकाश आदि का योगदान रहा।
हरैया बाजार के हनुमानगढ़ी मंदिर में हुआ दीप प्रज्ज्वलन
हरैया सतघरवा संवाद सूत्र के अनुसार हरैया बाजार स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के अवध प्रांत के जिला अर्चक पुरोहित शिवराम शुक्ल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कीर्तन, भजन व हवन कर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रखंड मंत्री दिलेराज वर्मा, संयोजक अशोक कुमार, श्याम बाबू तिवारी, पुजारी, भभूति प्रसाद, राधेश्याम व अभय कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।