फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   First Ayush Health Wellness Center of the district will open on Nepal border

नेपाल सीमा पर खुलेगा जिले का पहला आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर

Sun, 20 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
First Ayush Health Wellness Center of the district will open on Nepal border
बलरामपुर। नेपाल सीमा पर जल्द ही जिले का पहला आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर खुलेगा। इस सेंटर पर लोगों को आयुर्वेद पद्धति से इलाज मिल सकेगा। आयुष वेल्थ सेंटर बन कर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

जल्द ही चिकित्सकों की भर्ती के बाद मरीजों को इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। सेंटर में लोगों को सेहतमंद रखने के लिए प्रतिदिन एक घंटे योगाभ्यास भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

आयुर्वेद में लगभग 1,200 औषधीय जड़ी-बूटियों का वर्णन है। इनमें से अधिकांश जड़ी बूटियां जिले में आच्छादित सोहेलवा जंगल में फल फूल रही हैं।
पीपल, आंवला, नीम, अमरूद, जामुन, अर्जुन, तुलसी, ब्राम्ही/ बेंग साग, हल्दी, चिरायता / भुईनीम, सदाबहार, मीठा घास, सहिजन / मुनगाअडूसा, दूधिया घास, गुरची, गिलोय, करीपत्ता, हडजोरा, हर्रे, बहेड़ा, मेथी, चाकोड़ प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। क्षेत्रीय लोगों को औषधीय पौधों की पहचान व लाभ की जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर के परिसर में कई औषधीय पौधे भी रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के लोगों को भी मिलेगा लाभ
भारत-नेपाल सीमा के नेवलगढ़ में जिले का पहला आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर खुलने से भारत के नागरिकों के अलावा नेपाल राष्ट्र के नागरिक भी अपना इलाज आयुर्वेद पद्धति से कराकर स्वस्थ हो सकेंगे।
इन रोगों का होगा इलाज
आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर में खांसी, अस्थमा, जुकाम, कफर ज्वर, भूख न लगना, अपच, टांसिल्स (गलशुंडी), एनीमिया, विष का प्रभाव, शरीर के निचले अंगों से रक्तस्राव, कुष्ठ एवं अन्य चर्मरोग (खुजली, विसर्प आदि), गांठे व गिल्टी, सूजन, नाक की हड्डी का बढ़ना, मूत्र रोग, अतिनिद्रा, तद्रा, मिर्गी, उन्माद, दस्त, कान का बहना, चर्बी बढ़ना, नाक, तालु व होंठ का पकना आदि का इलाज किया जाएगा।

शीघ्र होगी चिकित्साकर्मियों की तैनाती
शासन से अनुमति मिलने के बाद आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। योग प्रशिक्षक की तैनाती के लिए विज्ञापन भी निकाला गया है। शीघ्र ही आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर का संचालन कराकर इसका लाभ लोगों को दिया जाएगा।
- डॉ. दिग्विजय नाथ, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed