{"_id":"6ae77b94cfd139048e041750","slug":"firecrackers-will-be-sold-at-parade-ground-ramlila-maidan-and-swatantra-bharat-college-balrampur-news-c-99-1-brp1003-157252-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: परेड ग्राउंड, रामलीला मैदान व स्वतंत्र भारत कॉलेज में पटाखे की होगी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: परेड ग्राउंड, रामलीला मैदान व स्वतंत्र भारत कॉलेज में पटाखे की होगी बिक्री
Sun, 01 Nov 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
परेड ग्राउंड
बलरामपुर। त्योहार नजदीक आते ही पटाखों की खरीदारी तेज हो गई है। दीपावली पर तीनों तहसील क्षेत्रों में पटाखा बिक्री के लिए जगह निर्धारित कर दिया गया है। जिला मुख्यालय पर बड़ा परेड ग्राउंड, तुलसीपुर में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज मैदान व उतरौला में रामलीला मैदान में पटाखा बेचने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से स्टॉल लगवाए जाएंगे। धनतेरस से दीपावली तक यहीं पर पटाखे बेचे जाने की व्यवस्था की जाएगी।
दीपावली पर पटाखों की खरीदारी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जिला प्रशासन ने जिले की तीनों तहसीलों में पटाखा बिक्री के लिए अलग-अलग स्थल निर्धारित कर दिए हैं। त्योहार में निर्धारित स्थल पर ही अस्थायी दुकानें लगाई जाएंगी।
अग्निशमन प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि निर्धारित स्थलों पर पटाखा बिक्री की व्यवस्था करने का उद्देश्य त्योहार के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाना है। दुकानदारों को निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही पटाखों की बिक्री करनी होगी। उन्होंने बताया कि पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस बनवाना होगा। इसके लिए संबंधित तहसील के एसडीएम को प्रार्थना पत्र देना होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
दुकान आवंटन में मनमाना किराया वसूलने का आरोप
-- नगर के बड़ा परेड ग्राउंड में पटाखा व्यापारियों के लिए दुकान तैयार करने की जिम्मेदारी एक टेंट व्यापारी को दी गई है। टेंट व्यापारी ही अस्थाई दुकान लगाने वालों को जगह आवंटित कर रहा है। आरोप है कि टेंट व्यापारी लोगों को किराया के नाम पर मनमाना रुपये वसूल रहा है। नगर के अलीजानपुरवा के अनस ने बताया कि वह त्योहार में पटाखा बेचना रहता है।
इसके लिए वह दुकान लेने गया था। पहले टेंट व्यापारी ने 3800 रुपये मांगें। बाद में पांच हजार किराया बताते हुए 500 रुपये छोड़ने की बात कही। इसी तरह कई और लोगों ने दुकान लेने के लिए तीन से पांच हजार रुपये तक दिए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से किराया निर्धारित न होने के कारण पटाखा व्यापारियों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। सदर एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
10 व्यापारियों के पास है स्थायी लाइसेंस
-- जिले में पटाखा बिक्री के लिए 10 व्यापारियों के पास स्थायी लाइसेंस है। जिला मुख्यालय के हरिहरगंज व मथुरा बाजार में एक-एक व्यापारी हैं। वहीं उतरौला व तुलसीपुर तहसील क्षेत्र में चार-चार लाइसेंसधारी पटाखा व्यापारी है।