{"_id":"6259b9bffca8f965e512d548","slug":"fire-wheat-balrampur-news-lko626289786","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बीघा गेहूं व दो गोशाला जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बीघा गेहूं व दो गोशाला जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहरा बाजार/गैड़ास बुजुर्ग/गौरा चौराहा (बलरामपुर)। तीन थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को अग्निकांड की घटनाएं हुई हैं। दो थाना क्षेत्रों में पांच बीघा गेहूं, जबकि एक थाना क्षेत्र में दो गोशाला जलकर राख हो गई हैं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। हलका लेखपालों ने क्षति का आकलन किया है।
रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के अधीनपुर निवासी अनिल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनके किर्तापुर गांव स्थित गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों में दो बीघे गेहूं जलकर राख हो गया। अनिल सिंह ने खेत के पड़ोसी किसान पर गन्ने की पत्ती जलाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रेहरा बाजार थाने की पुलिस व यूपी 112 की टीम के साथ खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर आग पर काबू पाया। हलका लेखपाल राम उजागर ने बताया कि क्षति का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। दूसरी घटना, गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के भोजपुर कोल्हुईया गांव में हुई। उजागर मौर्य व दुखी पासी की पशुशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
घटना के समय पशुशाला में कोई मवेशी नहीं था। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। हलका लेखपाल को सूचना दी गई है। थाना सादुल्लाहनगर के सहजौरा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में राजेश कुमार का दो बीघे और रामभजन का एक बीघे गेहूं जलकर राख हो गया है। हलका लेखपाल राजबहादुर ने क्षति का आंकलन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।