{"_id":"60859e4f8ebc3ed1e63622be","slug":"fire-in-titu-cinema-hall-loss-of-millions-balrampur-news-lko5757148190","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटू सिनेमा हाल में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटू सिनेमा हाल में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा स्थित टीटू सिनेमा हाल में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। सिनेमा हाल की कुर्सियां, परदे व अन्य सभी सामान जलकर राख हो गया। सिनेमा हाल के नीचे संचालित वन इंडिया फैमिली मार्ट भी आग की चपेट में आ गया। मार्ट में रखा सामान भी आग की लपटों में जलने लगा। मौके पर पहुंची प्रशासन, पुलिस व दमकल कर्मियों की टीमों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि रविवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा स्थित टीटू सिनेमा हाल में आग लगने की सूचना मिली। सिनेमा हाल के नीचे संचालित वन इंडिया फैमिली मार्ट भी आग की चपेट में आ गया। कांप्लेक्स के चारों तरफ घंटों धुआं छाया रहा।
नगर कोतवाल मानवेंद्र पाठक, देहात थाना प्रभारी विद्या सागर वर्मा, फायर विभाग के प्रभारी राज मंगल सिंह ने पूरे दलबल के साथ फायर विभाग के गाड़ियों से घंटों कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया। नगर पालिका परिषद बलरामपुर की अध्यक्ष किताबुनिशा के प्रतिनिधि शाबान अली भी जल विभाग के कर्मियों और पानी टैंकर मशीन के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आग को बुझाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
घंटों कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया गया। एसडीएम ने बताया कि घटना में हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया गया है। राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाने के लिए उतरौला, तुलसीपुर मेला और श्रावस्ती जिले के दमकल कर्मियों को घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मी चंद्रभूषण शुक्ला, रामदास, मनोज कुमार, संजय, तेज प्रताप व सोनू आदि ने आग बुझाने में अपना सराहनीय सहयोग दिया।