फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fire in tent house warehouse, millions worth of goods destroyed

टेंट हाउस गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान खाक

Thu, 13 Feb 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fire in tent house warehouse, millions worth of goods destroyed
बलरामपुर के चौक बर्तन बाजार में राधिका टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग से जला सामान। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। बुधवार देर रात नगर के बर्तन बाजार स्थित टेंट हाउस के गोदाम में बारात के दौरान दागे गए गोले की चिंगारी से आग लग गई। घटना में गोदाम के अंदर रखा करीब 8 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

चौक स्थित बर्तन बाजार निवासी राधिका टेंट हाउस के मालिक जगमोहन ने बताया कि बुधवार की शाम उनके घर के सामने से बारात गुजर रही थी। बारात में गोले-पटाखे दागे जा रहे थे। इसी बीच एक गोले की चिंगारी घर के ऊपर बने राधिका टेंट हाउस के गोदाम में रखे टेंट के सामान में पहुंच गई, जिससे भीषण आग लग गई।
विज्ञापन

आग लगते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर कोतवाली की पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जगमोहन ने बताया कि घटना में उसके टेंट का सारा सामान जलकर खाक हो चुका है। पीड़ित ने बताया कि घटना में करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हल्का लेखपाल दिनेश मिश्रा ने बताया कि क्षति का आंकलन किया गया है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। शीघ्र ही पीड़ित को सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed