{"_id":"696a74884289a6bbb401eb4f","slug":"fire-broke-out-in-the-field-due-to-the-collapse-of-the-worn-out-lt-line-balrampur-news-c-99-1-brp1010-140867-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जर्जर एलटी लाइन टूटने से खेत में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जर्जर एलटी लाइन टूटने से खेत में लगी आग
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। अचलपुर चौधरी विद्युत पावर हाउस क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम जर्जर हो चुकी हाईटेंशन (एलटी) लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिर गया, जिससे भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। इस घटना के बाद से ही अचलपुर फीडर की सप्लाई ठप है, जिससे हजारों उपभोक्ता परेशान हैं।
24 घंटे बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शुक्रवार को जब विभाग की टीम लाइन जोड़ने पहुंची, तो ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया। किसानों की मांग कि जब तक पुराने तारों को बदलकर खंभों की दूरी कम नहीं की जाती, तब तक लाइन जुड़ने नहीं दी जाएगी। ग्रामीण सत्य राम और विपिन कुमार ने बताया कि लाइन के तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दो पोल (खंभों) के बीच की दूरी 100 से 150 मीटर है। अधिक दूरी और ढीले तारों की वजह से आए दिन स्पार्किंग होती रहती है।
किसानों से सहयोग की अपील
जेई दीपक तिवारी ने बताया कि लाइन टूटने की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। ग्रामीणों के विरोध के कारण कार्य बाधित हुआ है। खंभों के बीच की अधिक दूरी और जर्जर तारों की समस्या संज्ञान में है। इसके सुधार के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। फिलहाल उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।