फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   fire

आग से 11 परिवार तबाह, 4 मवेशी झुलसे

Fri, 04 Mar 2022 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
fire
फोटो-14-बलरामपुर के पकड़ी पटोहा गांव में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
गौरा चौराहा/तुलसीपुर(बलरामपुर)। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के पकड़ी पटोहा गांव में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारण से लगी आग में 11 परिवार पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। घटना में पीड़ितों की घर गृहस्थी के साथ रिक्शा, कपड़ा व अनाज आदि जलकर राख हो गया है। घटना में चार मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हलका लेखपाल ने क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन

थाना गौरा चौराहा के प्रभारी निरीक्षक रोहित प्रताप ने बताया कि गुरुवार की दोपहर पकड़ी पटोहा गांव में अज्ञात कारण से सीताराम के घर आग लग गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक रवि, राम कुमार, भोला, सुंदर, दुलारे, माया देवी, घूरे, चिंटू व गूदे के घर को आग ने चपेट में ले लिया। इस बीच महावुत व गूदे की एक-एक भैंस तथा रवि की दो भैंस आग की चपेट में आने से झुलस गई है। सुंदर का रिक्शा व चारा मशीन तथा माया देवी की पंपिंग सेट आग की भेंट चढ़ गई है। कोटेदार का अनाज से भरा गोदाम भी आग में जल गया है। सभी पीड़ितों के घर-गृहस्थी का सारा सामान, अनाज व कपड़े आदि जल गए हैं। फायर सर्विस प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ितों को आर्थिक सहायता वितरित की है। हलका लेखपाल केके मौर्या ने बताया कि क्षति का आकलन किया गया है। शीघ्र ही पीड़ितों को सहायता पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed