फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   FIR registered over derogatory remarks against the Chief Minister on social media

Balrampur News: मुख्यमंत्री पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 30 Jun 2026 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
FIR registered over derogatory remarks against the Chief Minister on social media
महराजगंज तराई। मुख्यमंत्री के आधिकारिक फेसबुक पेज पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के ग्राम धनौढ़ा निवासी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर मुहर्रम पर्व के दौरान शांति व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर किए गए एक पोस्ट पर दानिश खान नाम की फेसबुक आईडी से कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की गई। आरोप लगाया गया है कि संबंधित आईडी से मुख्यमंत्री के लिए अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी भरी टिप्पणी भी की गई, जिससे सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी का कहना है कि संबंधित फेसबुक आईडी, टिप्पणी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संपादित करें
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed