फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   FIR in the case of fire in the Advocates Association building

Balrampur News: अधिवक्ता संघ भवन में आग के मामले में एफआईआर

Tue, 09 Dec 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 09 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
FIR in the case of fire in the Advocates Association building
बलरामपुर। जिला बार एसोसिएशन व अधिवक्ता आपदा राहत समिति के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने आठ दिसंबर को देहात कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छह दिसंबर की रात में अधिवक्ता संघ भवन में आग लगी थी, जिसमें अधिवक्ता आपदा राहत कोष के महत्वपूर्ण अभिलेख जल गए थे।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि सदर तहसील प्रांगण में बार संघ का भवन है। भवन में अधिवक्ता आपदा राहत समिति का कार्यालय संचालित होता है। भवन में समिति का कंप्यूटर, रजिस्टर, सदस्यता प्रपत्र और वकालतनामा आदि अभिलेख रखे हुए थे। छह दिसंबर की शाम पांच बजे कार्यालय में कलेक्ट्रेट के लिपिक पुत्तूलाल ने ताला लगाया। ताले की चाभी कलेक्ट्रेट बार के पदाधिकारी व पूर्व अध्यक्ष अश्वनी त्रिवेदी के पास रहती है।
विज्ञापन


आठ दिसंबर की सुबह करीब 10.12 बजे अश्वनी त्रिवेदी को फोन आया कि कार्यालय को किसी अज्ञात ने जला दिया है। कार्यालय में डीजल व पुऑल डाल करके जलाया गया था। कंप्यूटर कमरे की जाली भी तोड़ दी गई। अश्वनी त्रिवेदी ने एएसपी विशाल पांडेय को फोन कर जानकारी दी। अध्यक्ष ने बताया कि 12 दिसंबर को आपदा राहत समिति का चुनाव होना है। इसी के चलते किसी ने आग लगाई है। एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी की टीम को मौके पर भेजा और मामले की जांच कराई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वकीलों ने जताई नाराजगी, दोषियों की गिरफ्तारी पर अड़े
बलरामपुर। इस घटना को लेकर वकीलों ने कड़ी नाराजगी जताई है। दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री कमलेश्वर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विंदेश्वरी प्रसाद मिश्र, सनातन देव त्रिपाठी, देव बालक सिंह, अमरेश त्रिपाठी, सूर्य नारायण पांडेय, अशोक मिश्र, भानू त्रिपाठी, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, असलम खान आदि ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की। जल्द कार्रवाई न होने पर वकीलों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed