{"_id":"67acd4a171199db4b2018948","slug":"fir-against-wife-in-young-mans-death-balrampur-news-c-99-1-slko1029-120839-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: युवक की मौत में पत्नी के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: युवक की मौत में पत्नी के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात के धर्मपुर गांव में 21 नवंबर 2024 को युवक द्वारा फंदे से लटक कर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की मां बिंदु उर्फ इंदु उपाध्याय ने बेटे की मौत का जिम्मेदार बहू को बताया है। साथ ही बहू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है।
आरोप लगाया कि शादी के छह माह बाद ही बहू ने बेटे से 10 लाख रुपये की मांग की। पारिवारिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम दी जा सके। बेटे ने नहीं दिया तो बहू और उसके मामा लगातार प्रताड़ित करने लगे। बिंदु ने आरोप लगाया कि 21 नवंबर 2024 को उसका शव कमरे में मिला तो सुसाइड नोट भी मिला था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो न्यायालय में अपील की। कोतवाली देहात पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बहू रोशनी पांडेय उर्फ आयशा परवीन निवासी ग्राम सल्दीजोत शिवपुर महंत थाना उत्तरौला तथा उसके माता बृजेश पांडेय ग्राम बानदेई थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
मुस्लिम बनकर पहले भी कर चुकी है शादी
मृतक की मां इंदु ने बताया कि रोशनी ने उसके बेटे से शादी की। इसके पूर्व उसने मुस्लिम बनकर अपना नाम आयशा परवीन रखा और मोहम्मद मबिया निवासी लाल मस्जिद जनपद बिजनौर से निकाह किया था। कुछ दिन बाद मोहम्मद मबिया ने भी आत्महत्या कर ली थी और उसके घर से सारे जेवर व सामान लेकर वहां से भी भाग गई थी और उसके बेटे से रोशनी बनकर शादी कर ली।