{"_id":"62740a727ffac30c3a162a11","slug":"find-leopard-footprints-balrampur-news-lko6292205153","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए का पगचिह्न मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए का पगचिह्न मिल
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ठाकुरपुरवा गांव में तेंदुए का आतंक है। गांव के बगल खेत में तेंदुए का पद चिन्ह मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने रेंजर को फोन से सूचना देकर मदद मांगी है। रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
ग्रामीण बड़का, छोटकू, ननके, विमलेश व बृजेश कुमार आदि ने गुरुवार को रेंजर को फोन से दी सूचना में कहा है कि गांव के पश्चिमी छोर पर निराश्रित गोवंशों को तेंदुआ अपना निवाला बना रहा है। पहाड़ी नाला धोबैनिया के पास रात में तेंदुए ने एक मवेशी को अपना निवाला बना लिया।
ग्राम प्रधान अक्षय कुमार वर्मा ने बताया कि नाले के पास विजय कुमार यादव के खेत में गोवंश का अवशेष पड़ा है। तेंदुआ दो सप्ताह से लगातार गांव के आस-पास भटक रहा है। रेंजर अजीत प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने व समूह में रहने की सलाह दी है। गांव वालों की सुरक्षा के लिए बराहवा रेंज के कर्मियों को भेजा गया है।