फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Final match will be held between Balrampur and Karampur

बलरामपुर व करमपुर के बीच होगा फाइनल मैच

Tue, 11 Jan 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Final match will be held between Balrampur and Karampur
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान पर चल रहे सर महाराजा भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में खिताबी भिड़ंत बुधवार को बलरामपुर व करमपुर की टीमों के बीच होगी। मंगलवार को हुए सेमी फाइनल मुकाबले में स्टार इलेवन बलरामपुर तथा हॉकी अकादमी करमपुर की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मुकाबला हॉकी क्लब कपूरथला व स्टार इलेवन बलरामपुर के बीच खेला गया। मैच के 21वें मिनट में स्टार इलेवन बलरामपुर के अभय ने पेनाल्टी स्ट्रोक से गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। स्टार इलेवन के ही खिलाड़ी अली रसूल ने 29वें तथा मो. तालिब ने 35वें मिनट में गोल करके इस बढ़त को 3-0 कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे हॉफ में पलटवार करते हुए हॉकी क्लब कपूरथला टीम के आकाश पाल ने पेनाल्टी स्ट्रोक से एक गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। इसके बाद मैच के अखिरी मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और स्टार इलेवन बलरामपुर की टीम ने मैच 3-1 से जीतकर फाइनल में जगह बना ली। बेहतर प्रदर्शन करने पर कपूरथला टीम के खिलाड़ी राहुल वर्मा को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हॉकी एकेडमी करमपुर व नार्दन रेलवे नई दिल्ली के बीच खेला गया। रोचक मुकाबले में मैच के पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे हाफ में हॉकी एकाडमी करमपुर की टीम के खिलाड़ी अजीत यादव ने एक मैदानी गोल करके अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। मैच के 58वें मिनट में नार्दन रेलवे नई दिल्ली के सुखमनजीत सिंह ने मैदानी गोल करके 1-1 से मैच बराबरी पर कर दिया।

मैच की समाप्ति तक दोनों टीमों ने 1-1 गोल पर बराबर रही। मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट के माध्यम से हुआ। इसमें करमपुर की टीम ने नई दिल्ली को पराजित कर फाइनल में जगह बनायी। करमपुर टीम के खिलाड़ी गोपी कुमार को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पल्टूराम व डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. एसएन त्रिपाठी मौजूद रहे। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed