फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Final match between Gonda and Mahua today

Balrampur News: गोंडा व महुआ के बीच फाइनल मुकाबला आज

Tue, 12 Dec 2023 11:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 12 Dec 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
Final match between Gonda and Mahua today
सादुल्लाह नगर(बलरामपुर)। एजी हाशमी खेल मैदान में चल रहे वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गोंडा व महुआ की टीमों के बीच मंगलवार को होगा। सोमवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में गोंडा व महुआ की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। 13 दिसंबर को इन टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

वॉलीबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैचों का शुभारंभ पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला इस्लामपुर गोंडा व देवरिया के बीच खेला गया। पांच सेटों के सेमीफाइनल मुकाबले में इस्लामपुर गोंडा की टीम ने 3-0 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एसआरके महुआ व आजमगढ़ के बीच खेला गया। इसमें एसआरके महुआ की टीम ने आजमगढ़ को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अब गोंडा व महुआ टीम के बीच मंगलवार को फाइनल मुकाबला होगा। टूर्नामेंट देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक जुट रहे हैं। विनय सिंह, राजेंद्र, अजय चंदेल व देशराज ने रेफरी की भूमिक निभाई। इस अवसर पर डाॅ. कासिम अनवर हाशमी, अनिल जायसवाल, अली हसन, मुहम्मद एहसान, डॉ. कासिम अनवर हाशमी, विनोद श्रीवास्तव व राघव राम सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed