{"_id":"6920863c4a573b95920591e7","slug":"fill-in-the-correct-information-so-that-there-is-no-problem-in-voting-mla-balrampur-news-c-99-1-brp1010-137438-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही जानकारी भरें ताकि मतदान में न हो दिक्कत : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सही जानकारी भरें ताकि मतदान में न हो दिक्कत : विधायक
विज्ञापन
बलरामपुर के पिपरहवा चौराहा में एसआइआर फार्म भरते लोग ।-संवाद
श्रीदत्तगंज/ पिपरहवा चौराहा/ गौरा चौराहा। विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर सदर के मंडल श्रीदत्तगंज के ग्राम ढोवाडाबर के बूथ संख्या 223 और 224 पर शुक्रवार को विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पिपरहवा चौराहा और गौरा चौराहा में भी मतदाताओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विधायक पल्टूराम ने कहा कि मतदाता सूची में अपना सही नाम दर्ज कराना हर नागरिक का अधिकार है और यही लोकतंत्र को मजबूत करने का पहला कदम भी है। जानकारी देने में लापरवाही न करें, ताकि मतदान के समय किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने लोगों को प्रपत्र भरने, जानकारी सत्यापित कराने और नए मतदाताओं को शामिल कराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीदत्तगंज ओम प्रकाश त्रिगुणायत, पर्यवेक्षक शैलेंद्र सिंह, डॉ. अखिलेश वर्मा, मंडल युवा मोर्चा के प्रवेश वर्मा, बूथ अध्यक्ष संतराम, राशीराम वर्मा, रामप्रताप, केशवराम, राजेश कुमार, बीएलओ आशीष वर्मा और बीएलओ रामावती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कल्याणपुर व बेलीखुर्द में बीएलओ ने भरवाए प्रपत्र
पिपरहवा चौराहा। एसआईआर अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के ग्राम पंचायत कल्याणपुर, बेलीखुर्द में बीएलओ ने घर -घर जाकर प्रपत्र बांटते हुए मतदाताओं को जागरूक किया। ग्राम पंचायत कल्याणपुर में बीएलओ निजामुद्दीन अंसारी ने प्रपत्र भरवाया। जबकि बेलीखुर्द में ग्राम पंचायत सचिव अभिषेक पटेल, बीएलओ पदमा द्विवेदी, रोजगार सेवक राजेंद्र प्रसाद ने प्रपत्र भरवाते हुए मतदाताओं को जागरूक किया। (संवाद)
विज्ञापन
गौरा त्रिकोलिया में ऑनलाइन प्रपत्र भी भरे
गौरा चौराहा। एसआईआर के तहत ग्रामसभा गौरा त्रिकोलिया में बीएलओ राकेश कुमार के साथ बीजेपी जिला महामंत्री राजेश वर्मा ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में ग्रामवासियों का गणना फाॅर्म जमा कराया और ऑनलाइन भी भरवाया। कहा कि सभी अपनी सही जानकारी बता कर फॉर्म भरवाएं और एक प्रति बीएलओ से प्राप्त कर सुरक्षित रखें। इस मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, अमरजीत साहू, सुधीर सिंह, दुष्यंत चौधरी आदि मौजूद रहे। (संवाद)