फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Filaria medicine will be distributed door to door

डोर टू डोर बांटी जाएगी फाइलेरिया की दवा

Wed, 05 Feb 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Filaria medicine will be distributed door to door
बलरामपुर। फाइलेरिया की दवा डोर टू डोर बांटी जाएगी। फाइलेरिया की दवा वितरित कराने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सराहनीय योगदान निभाना होगा। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ. एके पांडेय व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मंजुला आनंद ने बुधवार को सीडीपीओ कार्यालय नगर में 17 फरवरी से शुरू हो रहे फाइलेरिया दिवस को सफल बनाने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

दोनों चिकित्सकों ने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से निपटने के लिए शासन स्तर से कड़े कदम उठाए जा रहे है। घर घर लोगों को दवा खिलाकर फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी पर अंकुश पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मुहिम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। 17 फरवरी से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाएंगे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी फाइलेरिया की दवा वितरित कराने के लिए तैनात किया जाएगा। प्रभारी सीडीपीओ ज्ञानवती मिश्रा ने सभी आंगनाबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी निभाने के लिए दायित्व सौंपा। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक संजय कुमार सिंह, संतोष पांडेय, समीर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम, मंजू गुप्ता, सीमा सिंह, राधा, दीपिका, रानी पांडेय व करणी चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed