{"_id":"673cb11ecf91ea171e0cb6d0","slug":"fertilizer-stock-is-over-farmers-are-returning-empty-handed-from-the-cooperative-society-balrampur-news-c-99-1-slko1019-117317-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खाद का स्टॉक खत्म, सहकारी समिति से बैरंग लौट रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खाद का स्टॉक खत्म, सहकारी समिति से बैरंग लौट रहे किसान
विज्ञापन
बलरामपुर के सहकारी समिति वीरपुर में डीएपी लेने के लिए जुटी किसानों की भीड़।-संवाद
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। साधन सहकारी समिति पिपरा बाजार में डीएपी खाद का स्टॉक खत्म हो गया है। किसान समिति से बिना खाद लिए बैरंग लौट रहे हैं। आलू और गेहूं की बोआई के लिए किसानों को बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है।
वीरपुर कला क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड पिपरा बाजार में डीएपी लेने के लिए सुबह से ही किसानों की भीड़ जुटी रही। जैतापुर, पकड़ी, मधपुर, नौबस्ता, महुआ, पिपरा, भोजपुर, वीरपुर, महरी, शेखा, कठेर, धोबहा, भगोसर, अहिरौली, गुलहरिया, पिपरा, गोविंदपुर, टेंगनहवा व सदवापुर आदि गांवों में किसान डीएपी लेने के लिए परेशान नजर आए।
किसानों का कहना है कि गेहूं, सरसों, मसूर, आलू व मटर आदि फसल की बुआई के लिए डीएपी की आवश्यकता है। खाद लेने आई गौरा बगनहा निवासी लीला ने बताया कि दो एकड़ गेहूं की बोआई करनी है। डीएपी न मिलने के कारण बोआई नहीं हो पा रही है। वहीं, अशोक कुमार व उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सहकारी समिति का डीएपी अच्छा होता है, जिससे फसल अच्छी और मुनाफा बढ़ जाता है। खुले मार्केट से लिया डीएपी एक बोरी का 1600 रुपये के करीब पड़ता है, जो काफी महंगा होने के साथ ही गुणवत्ताविहीन रहता है। राजनारायण सिंह, चीनीलाल, जीता देवी, शब्बीर अली, हरिशरण सिंह व बबलू सिंह आदि ने डीएम से समिति पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
डीएपी के लिए भेजी डिमांड
समिति पर डीएपी व गेहूं का बीज खत्म हो गया है। यूरिया 304 बोरा, लिक्विड नैनो यूरिया सात पेटी उपलब्ध है। डीएपी के लिए डिमांड की गई है। डीएपी मिलते ही उसका वितरण किसानों को किया जाएगा। - राजेश कुमार, सचिव सहकारी समिति पिपरा बाजार
डिमांड पर पहुंचाया जाएगा डीएपी
जिले में अभी 558 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। पिछले साल के मुकाबले इस साल अभी डेढ़ गुना डीएपी जिले में मौजूद है। 22 या 23 नवंबर को नया स्टॉक और भी आ जाएगा। जिन समितियों पर डीएपी नहीं है वहां के सचिव डिमांड भेजें, उन्हें तत्काल खाद उपलब्ध कराई जाएगी। - पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी