फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Female students mobilized over the lack of facilities and set out on foot to meet the BSA.

Balrampur News: सुविधाओं के अभाव में लामबंद हुईं छात्राएं, बीएसए से मिलने पैदल निकलीं

Sat, 01 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Female students mobilized over the lack of facilities and set out on foot to meet the BSA.
समस्याएं सुनते अ​धिकारी
गैसड़ी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जंगलगांव की छात्राओं का शनिवार को सब्र टूट गया। छात्रावास में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से नाराज छात्राएं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलने के लिए पैदल ही निकल पड़ीं। करीब एक किलोमीटर दूर रमवापुर तक पहुंची छात्राओं को वार्डन और शिक्षिकाओं ने काफी समझाने-बुझाने के बाद वापस विद्यालय लौटाया। मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पिछले करीब दस वर्षों से नगर पंचायत पचपेड़वा के जूनियर हाईस्कूल परिसर में संचालित हो रहा था। नए शैक्षणिक सत्र में इसे रेहरा चौकी क्षेत्र के जंगलगांव स्थित भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। शनिवार सुबह करीब सात बजे कक्षा नौ की छात्राएं पिंकी, शांति, खुशी, अनामिका, शिवांगी, राधा, रीता, नीतू समेत कई छात्राएं विद्यालय से पैदल बलरामपुर के लिए निकल पड़ीं। उनका कहना था कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक वे अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखेंगी। छात्राओं के पीछे-पीछे वार्डन और शिक्षिकाएं भी पहुंचीं और काफी देर तक समझाने के बाद उन्हें वापस विद्यालय लाया गया।
विज्ञापन

----------------------



बीएसए और बीडीओ को छात्राओं ने बताई समस्या
-- सूचना पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव और बीडीओ मोहित दुबे विद्यालय पहुंचे तथा छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। बिजली की समस्या के कारण लो वोल्टेज रहता है, जिससे पानी की मोटर, कंप्यूटर और अन्य विद्युत उपकरण नहीं चल पाते। विद्यालय में कंप्यूटर तो हैं, लेकिन कंप्यूटर शिक्षक और विषयवार शिक्षक न होने से उनकी पढ़ाई नहीं हो रही है। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क न होने से अभिभावकों से संपर्क करना भी मुश्किल हो जाता है। विद्यालय प्रभारी मेनका शुक्ला ने बताया कि विद्यालय में उत्पन्न समस्याओं के संबंध में 17 जुलाई को ही बालिका शिक्षा समन्वयक को लिखित पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक 99 और कक्षा नौ में 53 छात्राएं नामांकित हैं। बीएसए ने बताया कि समस्याएं जल्द दूर कराई जाएंगी।

समस्याएं सुनते अधिकारी

समस्याएं सुनते अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed