फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Female and male wrestlers showed their strength in the wrestling match

Balrampur News: दंगल में महिला व पुरुष पहलवानों ने दिखाया दम

Wed, 08 Jan 2025 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Female and male wrestlers showed their strength in the wrestling match
गैसड़ी (बलरामपुर)। पचपेड़वा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मध्यनगर में राष्ट्रीय एकता विराट दंगल का शुभारंभ बुधवार को हुआ। दो दिवसीय दंगल के पहले दिन 10 मुकाबले हुए, जिसमें महिला व पुरुष पहलवानों ने दम दिखाया।
विज्ञापन

आयोजक हामिद सेठ ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। पहली कुश्ती सहारनपुर के वकार पहलवान व दिल्ली के मोंटी पहलवान के बीच हुई, जिसमें वकार पहलवान ने जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती मेरठ के परवेज पहलवान व राजस्थान के मुन्ना टाइगर पहलवान के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी। तीसरी कुश्ती में राजस्थान के सोनू पहलवान ने मेरठ के शनि पहलवान को पटकनी दी। चौथी कुश्ती दिल्ली के प्रवीण पहलवान और उत्तराखंड के परवेज पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

पांचवी कुश्ती में जम्मू के रिजवान पहलवान ने दिल्ली के शमशेर पहलवान को हराया। छठी कुश्ती प्रवीण और दिल्ली के मोंटी पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। सातवें मुकाबले में जम्मू के मोहम्मद रिजवान गनी पहलवान ने राजस्थान के मुन्ना पहलवान को कड़े मुकाबले में हराया। आठवीं कुश्ती कलियर शरीफ के वकार पहलवान और दिल्ली के प्रवीण पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। नौंवा मुकाबला महिला पहलवानों के बीच हुआ। यह मुकाबला गाजीपुर की ब्यूटी पहलवान और लखनऊ की प्रथम पहलवान के बीच बराबरी पर छूटा। दसवें मुकाबले में हिमांचल के बाबा लाॅडी पहलवान ने चंडीगढ़ के सोनू पहलवान को हराया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान फिरोज अहमद, मोहम्मद कमाल, अफजाल, आसिफ, बाबू चौधरी सद्दाम, गुड्डू तिवारी व खान हुसैन सहित तमाम दंगल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed