{"_id":"6a11e2c8c4a0df95a10e8436","slug":"feeding-started-after-verification-of-duplicate-voters-balrampur-news-c-99-1-slko1019-148879-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के बाद शुरू हुई फीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के बाद शुरू हुई फीडिंग
Sat, 23 May 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 23 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-19-बलरामपुर के सदर ब्लॉक में वोटर आईडी का मिलान करते कर्मी ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज हो गई है। संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं को चिह्नित करने के बाद उनके सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद अब मतदाताओं की फीडिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
सदर ब्लॉक क्षेत्र में कुल 116 ग्राम पंचायतों के मतदाताओं का सत्यापन कराया जाना है। खंड विकास अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 72 हजार 677 मतदाताओं का सत्यापन किया जाना था। अब तक 85 गांवों में करीब 50 हजार मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है। शेष गांवों में भी टीमों द्वारा तेजी से कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में संभावित डुप्लीकेट नामों को चिन्हित कर तीसरी बार सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद डाटा की फीडिंग का कार्य भी साथ-साथ चल रहा है। मतदाता सूची की फीडिंग के लिए 20 कर्मियों की टीम लगाई गई है। इनमें तीरथ राम, मोहम्मद वसीम, हेमंत कुमार, दिनेश कुमार शुक्ला, उमर अली, रामप्रकाश तिवारी और रामकृपाल समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं। प्रशासन की ओर से यह कार्य 12 मई से शुरू कराया गया है, जो 28 मई तक चलेगा।