फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Feed green vegetables to pregnant women and nutritious food to children

Balrampur News: गर्भवती को हरी साग सब्जी व बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाएं

Wed, 26 Jun 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 26 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Feed green vegetables to pregnant women and nutritious food to children
महदेइया (बलरामपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज के आंगनबाड़ी केंद्र सहदेइया में बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न बीमारी से ग्रसित 278 मरीजों का उपचार करने के साथ ही चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। गर्भवती को हरी साग सब्जी व बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक श्रीदत्तगंज डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए महिलाओं व अन्य ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में मौसम जनित बीमारियों के मरीज सबसे अधिक रहे। त्वचा रोग के साथ ही बुखार व अन्य बीमारियों के मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गई। शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. केके शुक्ल, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी विजय प्रताप सिंह, एएनएम संगीता सिंह, मुख्य सेविका ज्योति सिंह, आशा सुशीला देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने दी सलाह
- नियमित तौर पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही आयरन व कैल्शियम की दवाएं दें।
- बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाएं ताकि वह कुपोषण की गिरफ्त में न आने पाएं।
- बासी खाना न खाएं, साफ पानी पिएं। खुली खाद्य सामग्री का सेवन न करें।
- हर कुछ घंटे में पानी पिएं। ताकि पानी की कमी से कोई बीमारी न होने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed