फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers will get sugar in lieu of selling sugarcane

गन्ना बेचने के एवज में किसानों को मिलेगी चीनी

Tue, 05 May 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get sugar in lieu of selling sugarcane
बलरामपुर। लॉकडाउन में पैसे के लिए परेशान किसानों को अब गन्ना बेचने के एवज में चीनी दी जा रही है। जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने जिले के किसानों से चीनी लेने की अपील की है। मिल के गोदाम से किसानों को अपने संसाधन से चीनी का उठान करना होगा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पेराई सत्र 2019-20 में बकाया गन्ना मूल्य के एवज में किसान चीनी भी ले सकेंगे। चीनी मिलों की तरफ से गन्ना किसानों को उनके बकाया मूल्य के सापेक्ष उपलब्ध कराई गई चीनी का समायोजन गन्ना मूल्य के मद से किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक किसान को एक क्विंटल चीनी प्रतिमाह में उस दिन के चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य व जीएसटी के आधार पर जून 2020 तक उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों को अपने संसाधन से मिल गोदाम से चीनी का उठान करना होगा। उठान के लिए किसानों को यातायात व्यय की कोई प्रतिपूर्ति नहीं की जाएगी। चीन का वितरण भारत सरकार की तरफ से संबंधित मिल के निर्धारित मासिक कोटे के अंतर्गत ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed