{"_id":"668445b768f304e4af0caa83","slug":"farmers-will-become-proficient-in-commercial-vegetable-cultivation-balrampur-news-c-99-1-brp1003-111336-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: व्यापारिक सब्जी की खेती में पारंगत होंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: व्यापारिक सब्जी की खेती में पारंगत होंगे किसान
Tue, 02 Jul 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। युवाओं को हुनरमंद बनाने के बाद अब कौशल विकास मिशन की तरफ से सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। आधुनिक तरीके से व्यापारिक स्तर पर सब्जी की खेती करने के लिए किसानों को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए किसानों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कृषि के विकास व किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन की तरफ से युवाओं की तर्ज पर अब जिले में किसानों को भी प्रशिक्षण देकर पारंगत बनाने की मुहिम शुरू की गई है। पहले चरण में शाक-भाजी उत्पादन करने वाले किसानों को प्रशिक्षण देने का खाका तैयार किया गया है। जिले में 60 किसानों को आधुनिक तरीके से व्यापारिक स्तर पर सब्जी की खेती करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए किसानों के चयन की जिम्मेदारी उद्यान विभाग को सौंपी गई है। कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि प्रत्येक ट्रेड में 10-10 किसानों का चयन करना है। आवेदकों की संख्या अधिक होने पर जिला स्तरीय समिति द्वारा किसानों का चयन किया जाएगा। कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण के लिए किसानों का चयन किया जाना है। किसानों के चयन के लिए उद्यान विभाग की तरफ से खंड विकास अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही किसानों का चयन करके प्रशिक्षण के लिए वाराणसी भेजा जाएगा।
संजीव कुमार मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी