{"_id":"5d6aa84e8ebc3e01656e73eb","slug":"farmers-expressed-anger-over-non-payment-of-sugarcane-price-balrampur-news-lko479125198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य भुगतान न होने से किसानों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य भुगतान न होने से किसानों ने जताया आक्रोश
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। गन्ना मूल्य भुगतान न होने से किसानों ने आक्रोश जताया। गन्ना समिति उतरौला परिसर की बैठक में शनिवार को मौजूद किसानों ने मिल प्रबंधनों व समिति के सचिव को आड़े हाथों लेते हुए भुगतान में देरी का आरोप लगाया। बैठक में ही अगले पेराई सत्र में इटईमैदा चीनी मिल को किसानों ने गन्ना न बेचने का भी ऐलान किया।
बैठक में समिति के सचिव शेषपाल सिंह ने कहा कि समिति 9.43 लाख रुपये के मुनाफे में है। किसान नेता जीवनलाल यादव ने गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान को लेकर मिल प्रबंधनों व समिति पर हमला बोला। कहा कि इटईमैदा चीनी मिल पर अभी भी 57.95 लाख रुपये बकाया है। किसान गन्ना मूल्य भुगतान के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अगले पेराई सत्र में किसानों ने इटईमैदा चीनी मिलों को गन्ना न बेंचने का चेतावनी दी है। बैठक में मौजूद सभी गन्ना संचालक सदस्यों व किसानों ने आक्रोश जाते हुए गन्ना न देने का ऐलान किया है। चीनी मिल के महाप्रबंधक पीएस चतुुर्वेदी ने कहा कि चीनी, शीरा व बगास की बिक्री की त्रिस्तरीय समिति से निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
चीनी बिकते ही किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। सचिव ने कहा कि आम सभा के बैठक का प्रस्ताव गन्ना आयुक्त को भेजा जाएगा। बैठक में गन्ना समिति के चेयरमैन अतीक खां, परिषद के अध्यक्ष गयासुद्दीन, उपाध्यक्ष नूूरजहां, संचालक सदस्य रिजवान, तुलसीराम, कमरुद्दीन व त्रिभुवन सहित तमाम किसान मौजूद रहे।