फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers can earn good profits by doing farming with natural method

प्राकृतिक विधि से खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं किसान

Sun, 25 Sep 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers can earn good profits by doing farming with natural method
बलरामपुर। फसलों की अच्छी पैदावार के लिए किसानों को रासायनिक खेती से बचना चाहिए। किसान प्राकृतिक विधि अपनाकर कम लागत में भी खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। ये बातें कृषि वैैज्ञानिक डॉ. एसके वर्मा ने पचपेड़वा कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत करते हुए कहीं।
विज्ञापन

डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि रासायनिक खेती से मिट्टी की उत्पादन क्षमता कम हो जाती है। साथ ही खेत में पड़ने वाला रसायन फसल के लिए अच्छे माने जाने वाले कीड़े भी समाप्त कर देता है। इसी के चलते अच्छी गुणवत्ता वाला बीज बोने के बाद भी किसानों की फसल की पैदावार नहीं बढ़ती है। जबकि प्राकृतिक खेती में इसका उल्टा है।
विज्ञापन

मृदा वैज्ञानिक डॉ. जगबीर सिंह ने किसानों को मिट्टी के गुण व उसका सही फायदा उठाने का तरीका सिखाया। किसानों को बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत व अच्छादन की विस्तृत जानकारी भी दी। इसी तरह इंजीनियर अशोक कुमार ने किसानों को कृषि अभियंत्रण व नीमशास्त्र, मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने दशपार्णी अर्क की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जयप्रकाश ने अच्छादन व फसल चक्र की जानकारी व उसके फायदे गिनाए। डॉ. सियाराम ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जरूरी सलाह दी। प्रशिक्षण में राकेश कुमार, प्रदीप, लक्ष्मीकांत, छोटकन समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed