फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmers are troubled by the shortage of fertilizers in cooperative societies

Balrampur News: सहकारी समितियों में खाद की किल्लत से परेशान किसान

Tue, 15 Jul 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 15 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Farmers are troubled by the shortage of fertilizers in cooperative societies
तुलसीपुर/ललिया/जरवा (बलरामपुर)। जिले की कई सहकारी समितियों में जून माह के बाद से खाद की आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी दर पर खाद न मिलने से किसान खुले बाजार में महंगे दामों पर यूरिया और डीएपी खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मथुरा बाजार, सोनगढा जरवा, अमवा शिवपुरा सहित कई समितियों पर पिछले 7 से 10 दिनों से खाद उपलब्ध नहीं है। समितियों पर सन्नाटा पसरा है और किसान घंटों इंतजार के बाद भी निराश लौट रहे हैं। निनौनी निवासी रामसागर, चरनगहिया के अन्रू सिंह, सुदर्शनजोत के आलोक सिंह और रमवापुर के अहमदुल्लाह ने बताया कि गन्ना समिति पर समय से खाद नहीं मिलने से खेती की तैयारी प्रभावित हो रही है। समिति के लिपिक महेंद्र सिंह ने बताया कि 300 बोरी यूरिया पहुंची है। लेकिन डीडी नंबर जारी होने के बाद ही वितरण संभव होगा।
विज्ञापन

जिला सहकारी समिति अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने दावा किया कि जिले की सभी समितियों पर खाद उपलब्ध है, जबकि मथुरा बाजार समिति, अमवा शिवपुरा बीपैक्स, और अन्य कई समितियों के किसानों ने खाद न मिलने की शिकायत की है। ललिया के स्वामीनाथ पांडेय और रामनरेश ने बताया कि धान की रोपाई और गन्ना फसल में खाद न मिलने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। गोदाम प्रभारी राम कबीर यादव ने बताया कि 500 बोरी यूरिया का ऑर्डर दिया गया है। हरैया सतघरवा विकासखंड के कई गांवों के किसान जगदंबा प्रसाद, शोभाराम, राजीव कुमार और आफताब आलम ने भी खाद न मिलने पर फसल खराब होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौवापुर समिति में पहुंची खाद
महाराजगंज तराई। कौवापुर सहकारी समिति में 600 बोरी यूरिया खाद पहुंच चुकी है। समिति सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार से किसानों को खाद वितरण शुरू किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि जिले की अधिकतर समितियों पर यूरिया पहुंच गई है। कई स्थानों पर वितरण शुरू भी हो गया है। शेष समितियों पर भी बुधवार से वितरण प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed