{"_id":"62aa172036a3c7141853cc31","slug":"farmer-meeting-balrampur-news-lko635346438","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान करने के साथ ही किसानों की समस्याओं का शीघ्र करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान करने के साथ ही किसानों की समस्याओं का शीघ्र करें निस्तारण
फोटो-12-बलरामपुर के विकास भवन सभागार किसान दिवस की बैठक को संबोधित करते उप निदेशक कृषि प्रभाकर सिं?
- फोटो : BALRAMPUR
Link Copied
बलरामपुर। किसान के बिना खेती की कल्पना संभव नहीं है। अन्नदाता का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। हम सभी लोग यह संकल्प लें कि अन्नदाता का सम्मान करने के साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करेंगे।
विज्ञापन
यह बातें उप निदेशक कृषि प्रभाकर सिंह ने बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को खेती किसानी से संबंधित कोई भी समस्या हो तो वह किसान दिवस में आकर अपनी शिकायत कर सकता है। उनकी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। किसानों ने केसीसी न बनने, पशुपालन के लिए सहायता न मिलने तथा विशुनीपुर मिनी बैंक में भुगतान के संबंध में शिकायत की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समाधान का निर्देश दिया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को तकनीकी खेती के गुर बताए।
विज्ञापन
बताया कि जैविक खेती करने तथा उर्वरक व दवाओं का कम प्रयोग करने से फसलों का उत्पादन अधिक होने के साथ ही वह सेहत के लिए लाभप्रद होंगे। कार्यक्रम में एनआरएलएम सूबेदार सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार तिवारी तथा अधिशाषी अभियंता नलकूप जय प्रकाश ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।