{"_id":"656e1707a73bcd930104a64c","slug":"farmer-dies-after-being-pushed-case-registered-balrampur-news-c-100-1-gon1004-8782-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: धक्का देने से गिरे किसान की मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: धक्का देने से गिरे किसान की मौत, केस दर्ज
Mon, 04 Dec 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। अभद्रता के विरोध पर शराबी के धक्का देने से गिरकर एक वृद्ध किसान की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
थानाक्षेत्र के इंदरपुर गांव निवासी धीरु सिंह के अनुसार, गांव का ही नीलू शराब के नशे में रविवार को उनके घर पर पहुंचा और अभद्रता करने लगा। पिता वीर सिंह (65) ने विरोध किया। आरोप है कि नीलू सिंह ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे वह गिरकर घायल हो गए। सीने में गंभीर चोट आने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)