{"_id":"62c726f876eb1c7b16704a26","slug":"farmer-agricultural-balrampur-news-lko6386060196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक क्षतिपूर्ति पाने वाले किसानों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक क्षतिपूर्ति पाने वाले किसानों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
फोटो-1/2-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों को सम्मानित करते कृषि सांख्यिकी अधिकारी देवीप?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित केंद्र व प्रदेश सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
कृषि सांख्यिकी अधिकारी देवीपाटन मंडल गोंडा योगेंद्र कुमार चौहान ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में तमाम योजनाओं का संचालन कर रही है। योजनाओं की जानकारी न होने के कारण किसानों को उसका लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के हित में जो योजनाएं संचालित हैं, उनकी जानकारी समय-समय पर किसानों को दी जाए।
उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन 2021 में सबसे अधिक क्षतिपूर्ति पाने वाले पचपेड़वा ब्लॉक के किसान नारद, बलरामपुर ब्लॉक के प्रेम नरायन व दीपक कुमार, उतरौला ब्लॉक की सुशीला देवी व मकसूद आलम तथा गैसड़ी ब्लॉक के माता प्रसाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुपम, सोम प्रकाश, निखिल यादव सहित तमाम अधिकारी व किसान मौजूद रहे। (संवाद)