{"_id":"6096c3308ebc3ebf815f689b","slug":"family-uproar-over-child-s-death-ambulance-driver-beaten-balrampur-news-lko577350585","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा, ईएमटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा, ईएमटी को पीटा
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती एक बच्चे की समय पर ऑक्सीजन न मिलने से मौत हो गई। इससे नाराज परिवारीजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और एंबुलेंस चालक की पिटाई कर दी। इससे नाराज एंबुलेंस कर्मियों ने घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
तुलसीपुर के ग्राम लालाजोत निवासी अमन मिश्र की पत्नी प्रीति मिश्रा का मेमोरियल चिकित्सालय में बीते दिनों प्रसव हुआ था। नवजात की तबियत खराब होने पर उसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था।
बच्चे की हालत अधिक खराब होने पर एसएनसीयू प्रभारी डॉ. महेश वर्मा ने उसे बहराइच के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस मेें आक्सीजन सिलेंडर न होने के कारण बच्चे को रात में बहराइच नहीं ले जाया गया।
विज्ञापन
सुबह अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर मिलने पर एंबुलेंस चालक ने परिवारीजनों को बहराइच ले चलने के लिए कहा। इसी बीच बच्चे की मौत हो गई। नाराज परिवारीजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए एंबुलेंस चालक की पिटाई कर दी।
जिससे साथी एंबुलेंस कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। एंबुलेंस कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का कहना है कि जिले की 52 एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं है तो फिर कर्मी कहां से लाए।
उन्होंने बताया कि एंबुलेंस चालक की पिटाई के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। नगर कोतवाल मानवेंद्र पाठक ने बताया कि मामले में मामूली कहासुनी हुई है। छानबीन की जा रही है।