फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Family of political veterans who jumped in the panchayat elections

पंचायत चुनाव के समर में कूदे राजनीतिक दिग्गजों के परिजन

Thu, 15 Apr 2021 09:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Family of political veterans who jumped in the panchayat elections
बलरामपुर। राजनीतिक दिग्गजों के परिवारीजन भी पंचायत चुनाव के समर में कूद चुके है। जिला पंचायत सदस्य के साथ-साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान पद पर कई दिग्गजों ने अपने परिजनों को उतार कर कुर्सी हथियाने का दांव खेला है। गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन जिला पंचायत सदस्य के लिए कलेक्ट्रेट में और क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान पद के लिए ब्लॉकों पर दिग्गजों के परिजनों ने चुनाव लड़ने के लिए अपना पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के लिए राजनीतिक दिग्गजों में घमासान दिख रहा है। बलरामपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए राजनीतिक दिग्गजों के परिजन चुनावी समर में कूद चुके है। नामांकन पत्र दाखिला के अंतिम दिन भी कई दिग्गजों के परिजनों ने जिला पंचायत सदस्य सीट के लिए पर्चा दाखिल कर दिया है। पूर्व वन निगम चेयरमैन सलिल सिंह टीटू की पत्नी अनुराधा सिंह ने वार्ड संख्या आठ तुरकौलिया से अपना पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

इसी वार्ड से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह की पत्नी विनीता सिंह ने भी पर्चा दाखिल किया है। सपा से समर्थन प्राप्त करने का दावा कर रहे टोप सिंह ने भी तुरकौलिया से ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मध्य जोन दीपांकर सिंह की पत्नी अरुर्णिमा सिंह ने वार्ड नंबर 11 नवानगर से दूसरे सेट का पर्चा दाखिल किया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू की पत्नी पत्नी रीना सिंह ने वार्ड संख्या 26 रामपुर बनघुसरा से दूसरे सेट का पर्चा भरा है। सपा नेता मुशीर पप्पू की भाभी कनीज फातिमा ने वार्ड संख्या सात जरवा बनगाई से नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष तुलसीपुर के प्रतिनिधि फिरोज पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पिंकू ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में वार्ड संख्या 23 गंगापुर बांकी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वार्ड संख्या 26 रामपुर बनघुसरा से पूर्व राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव के बेटे राकेश यादव ने भी पर्चा भरा है। हरैया सतघवा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख व भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ल ने प्रधान पद के लिए पर्चा भरा है। इसी तरह से क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पद के लिए कई राजनीतिक दिग्गजों के परिजन चुनावी समर में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed