फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fake tax officer who threatened shopkeepers arrested

दुकानदारों को धमकाने वाला फर्जी कर अधिकारी गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Fake tax officer who threatened shopkeepers arrested
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। स्थानीय थाने की पुलिस ने मद्दोभठ्ठा बाजार से फर्जी कर अधिकारी बनकर ठगी करने वाले व्यक्ति को धर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सादुल्लाहनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष एसएन राय ने बताया कि बुधवार को मद्दोभठ्ठा बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी विजय कुमार की दुकान पर एक व्यक्ति पहुंचा और जीएसटी आदि का कागज मांगने लगा। विजय को शक हुआ तो उसने पूछताछ की। आरोपी ने खुद को व्यापार कर अधिकारी बताया। विजय ने परिचय पत्र मांगा तो वह भागने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस तथा व्यापारी आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी की पहचान घनश्याम पांडेय निवासी परशुरामपुर जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पूछताछ में यह व्यक्ति खुद को कर अधिकारी साबित नहीं कर पाया। अन्य दुकानदारों से भी इसने कर अधिकारी बनकर ठगी करने की बात कुबूल की है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed