फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fake Gandhi family opposing Mahatma Gandhi's ideology

महात्मा गांधी की विचारधारा का विरोध कर रहा नकली गांधी परिवार

Mon, 30 Dec 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fake Gandhi family opposing Mahatma Gandhi's ideology
बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता व अन - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा का नकली गांधी परिवार विरोध कर रहा है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है। सीएए शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है न कि किसी को देश से बाहर निकालने के लिए। सीएए के प्रति जनता में फैलाए गए भ्रम को दूर करने तथा नागरिकता कानून के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा एक जनवरी से पांच जनवरी तक जनजागरण अभियान चलाएगी। यह बातें भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने सोमवार को पार्टी कार्यालय अटल भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून के लिए जब सदन में चर्चा होनी थी तब कांग्रेस व नकली गांधी परिवार के लोगों ने इसमें भाग नहीं लिया। जब यह कानून बहुमत के साथ सदन में पास हो गया तो तमाम विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर जनता को भ्रमित करने में जुट गई। अफवाह व भ्रम फैलाकर देश में जगह-जगह तनाव पैदा किया गया। सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि इस कानून की कौन की धारा यहां के नागरिकों को प्रभावित करने वाला है। किस धारा के जरिए यहां के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता समाप्त हो सकती है।
विज्ञापन

कांग्रेस द्वारा फैलाए गए भ्रम से देश की जनता कतई गुमराह नहीं होगी। जनता का भ्रम दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में 6 बड़ी रैलियों के साथ-साथ सभी जिलों में रैली का आयोजन किया जाएगा। 1 से पांच जनवरी तक भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव गली-गली जाकर जनजागरण अभियान के जरिए लोगों को इस कानून के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रदेश मंत्री के साथ सदर विधायक पल्टूराम व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, शिव प्रसाद द्विवेदी, संजय शर्मा, बृजेन्द्र तिवारी, आकाश पांडेय, पवन शुक्ला व वरूण सिंह मोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed