फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fake degree of B.Ed being made from West Bengal

Balrampur News: पश्चिम बंगाल से बन रही बीएड की फर्जी डिग्री

Fri, 25 Aug 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 25 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fake degree of B.Ed being made from West Bengal
बलरामपुर। परिषदीय व माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा करने वालों का खुलासा नहीं हो पा रहा है। बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका आसमा परवीन ने पश्चिम बंगाल से बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी हासिल की थी। इसे बनवाने वालाें की पहचान नहीं हो सकी। परिषदीय स्कूलों में जांच उन्हीं नामों तक सीमित है, जिनके नाम से नियुक्ति हासिल की गई।
विज्ञापन

आसमा परवीन के विरुद्ध गत 22 सितंबर को नगर कोतवाली में मुकदमा लिखा गया। तैनाती नवंबर 2021 में आयोग से हुई थी। तैनाती के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग व विद्यालय प्रबंध तंत्र में अभिलेखों का सत्यापन कराया तो बीएड की डिग्री फर्जी निकली। इसकी पुष्टि पश्चिम बंगाल के सिद्दू कान्हू बिरसा विश्वविद्यालय ने की थी। जिसके बाद डीआईओएस ने विद्यालय प्रधानाचार्य रेखा देवी को पत्र जारी कर अध्यापिका के खिलाफ कूटरचित अभिलेख के सहारे नौकरी करने के आरोप में नगर कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद नियुक्ति के इस खेल में शामिल लोगों के नाम आज तक पता नहीं चल सके।
विज्ञापन

यही नहीं दो लोगों के नियुक्ति पत्र ही फर्जी थे। इसके तहत बसंतलाल इंटर कॉलेज में गाजीपुर जिले के चंद्रशेखर सिंह और सारनाथ जिला वाराणसी के सुनील कुमार गिरफ्तार भी हुए। इसके बाद भी अब तक जांच नहीं हो सकी। शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े की जड़ों तक न तो विभाग पहुंच पा रहा है और न ही पुलिस कुछ पता कर पा रही है। दूसरों के अभिलेख पर नौकरी करने वालों में दर्ज हुई 121 मामलों की जांच में पुलिस महकमा हांफ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े की जांच एसटीएफ से हो रही है। इसके अलावा कार्रवाई की नियमित समीक्षा की जाती है। कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
--- राम सागर पति त्रिपाठी, सहायक शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed