{"_id":"5edd05e08ebc3e906c6eff80","slug":"facilities-like-district-hospital-will-be-available-in-tulsipur-chc-balrampur-news-lko5248985120","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसीपुर में शीघ्र मिलेंगी जिला अस्पताल की सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलसीपुर में शीघ्र मिलेंगी जिला अस्पताल की सुविधाएं
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार देर शाम सीएचसी तुलसीपुर का निरीक्षण किया। अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। डॉक्टरों को मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएचसी तुलसीपुर में शीघ्र ही जिला अस्पताल की सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह शनिवार देर शाम सीएचसी तुलसीपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कोल्ड चेन स्टोर का निरीक्षण करते हुए वैक्सीन आदि के संबंध में जानकारी ली। लेबर रूम, ओपीडी एवं पैथालॉजी आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से संसाधन व सुविधाओं के बारे में पूछताछ की।
डॉक्टरों को मरीजों के साथ अच्छे व्यवहार से पेश आने और बेहतर इलाज करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मरीज की सेवा व स्वस्थ करना डॉक्टर का परम कर्तव्य है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कोरोना के खिलाफ जंग में डॉक्टरों के योगदान को सराहते हुए और अच्छे कार्य के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने ये भी बताया कि तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पूर्व में एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
शीघ्र ही यहां जिला अस्पताल जैसी सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने यहां पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की नियुक्ति का आश्वासन भी दिया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. एके सिंघल, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान, डॉ. सौम्या नायक, डॉ. इकबाल, शिवपूजन, शुभम श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, दिनेश कुमार, साधना सिंह सहित सभी डॉक्टर व चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे।