फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Facilitation centers started for Haj pilgrims

हज यात्रियों की सुविधा के लिए चालू किए गए सुविधा केंद्र

Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Facilitation centers started for Haj pilgrims
बलरामपुर। हज यात्रियों की सुविधा के लिए जिले में ई-सुविधा केंद्रों का संचालन शुरु करा दिया गया है। सुझाव अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर से संपर्क कर सकते हैं। जिले के तीनों तहसीलों के ई सुविधा केंद्रों के मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हत समिति सचिव ने निर्देश दिया है कि वर्ष 2022 में हज यात्रा के आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन कराना होगा। हज आवेदकों को प्रोत्साहित करने के लिए वेबसाइट लांच किया गया है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक का मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी आवश्यक है जिस पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने पर रजिस्ट्रेशन होगा और आवेदन संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन भरने के बाद आवश्यक प्रपत्र अपलोड करने होंगे इसके बाद रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किए जाएंगे। पीडीएफ की प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। एक नवंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
हज यात्रा में ऑनलाइन की सुविधा के लिए जिले के तीनों तहसीलों में ई सुविधा केन्द्र संचालित करा दिए गए हैं। सदर तहसील में मदरसा जामिया अरबिया अनवारूल कुरान के प्रधानाचार्य मो. मसीह अहमद कादरी को नोडल अधिकारी बनाया गया है जिनके मोबाइल नंबर 9450517288 पर संपर्क कर सकते हैं।
उतरौला तहसील में केजी इंटर कालेज को ई सुविधा केन्द्र बनाया गया है। उतरौला तहसील के लोग मदरसा अल जामेतुल गौसिया अरबी कालेज के प्रधानाचार्य बैतुल्ला के मोबाइल नंबर 7408514636 पर संपर्क कर सकते हैं।

तुलसीपुर तहसील में मदरसा जामिया अरबिया मदारूल उलूम विशुनपुर टनटनवा को ई सुविधा केन्द्र बनाया गया है। तुलसीपुर के ई सुविधा केन्द्र पर आलिया मदरसा अरबिया फैजुल उलूम पिपरी के शिक्षक मुईनुद्दीन के मोबाइल नंबर 9956125572 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed