फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Eyes stung more due to the fog and icy wind

Balrampur News: कोहरे व बर्फीली हवा से बढ़ी आंखें में चुभन

Mon, 19 Jan 2026 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Eyes stung more due to the fog and icy wind
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में मरीज के आंख की जांच करते चिकित्सक ।-संवाद
बलरामपुर। कोहरे और बर्फीली हवा के कारण आंखों में जलन, चुभन और लगातार पानी आने की समस्या बढ़ गई है। जिला मेमोरियल अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सक मरीजों को सावधानी बरतने व विटामिन ए युक्त पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 20 दिनों से लगातार कोहरा व बर्फीली हवा का प्रकोप जारी था। अब मौसम साफ होने पर सूरज की रोशनी में मरीजों की समस्या बढ़ी है। सोमवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ दिखी। सेखुइया की रागिनी ने बताया कि उनकी आंख में कई दिनों से जलन हो रही है। आंखों से पानी भी आ रहा है। पहलवारा के शुभम ने बताया कि उनकी बहन की आंख से पानी आ रहा है। इससे उसे समस्या हो रही है। डॉक्टर ने चश्मा लगाकर बाहर निकलने की सलाह दी है। सोमवार को 85 लोगों की ओपीडी हुई, इसमें 55 लोगों को आंख में जलन व पानी गिरने की समस्या देखने को मिली।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप चौधरी ने बताया कि जब आंखें बहुत ज्यादा सूख जाती हैं, तो बचाव में वे प्रतिक्रिया के तौर पर अतिरिक्त आंसू बनाती हैं, जिससे आंखों से पानी आता है। बिना चश्मा लगाए बाहर निकलने पर हवा सीधी आंखों पर पड़ती है, जिससे प्राकृतिक नमी सूख जाती है। इससे यह समस्या सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed