{"_id":"6993523faa7efd4c8b0400cc","slug":"extra-buses-will-run-on-four-new-routes-during-holi-balrampur-news-c-99-1-brp1008-142862-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: होली पर चार नए रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: होली पर चार नए रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
बलरामपुर में स्थित रोडवेज बस स्टेशन।-संवाद
बलरामपुर। रंगों के त्योहार होली पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। बलरामपुर डिपो से 14 रूटों पर बसों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। इससे बाहर नौकरी और पढ़ाई कर रहे हजारों लोगों को घर आने और वापसी में आसानी होगी। 25 फरवरी से 7 मार्च तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन निगम का अनुमान है कि इस दौरान करीब 45 हजार से अधिक यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी, जबकि दूसरे प्रदेशों व शहरों में रह रहे लगभग 25 हजार लोग त्योहार पर अपने घर पहुंचेंगे।
होली के नजदीक आते ही ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में रोडवेज बसें ही आमजन के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प बनती हैं। विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए समय रहते अतिरिक्त बसोन्केसंचालन की तैयारी कर ली है, ताकि किसी भी यात्री को भटकना न पड़े।
बलरामपुर डिपो के बेड़े में 87 नियमित और आठ अनुबंधित बसें हैं। मांग को देखते हुए दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और अयोध्या जैसे प्रमुख शहरों के लिए विशेष रूप से अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। नगर के नारंग, मनीष, सोनू, संजय, रोहित और राहुल सहित कई यात्रियों का कहना है कि हर साल ट्रेन के टिकट की समस्या के कारण त्योहार फीका पड़ जाता है। बसों की संख्या बढ़ने से इस बार घर पहुंचना आसान होगा और अनावश्यक खर्च व भागदौड़ से भी बचाव होगा।
विज्ञापन
कम भीड़ वाले रूटों पर संतुलन
बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही बलरामपुर-गोंडा-बढ़नी, बहराइच और अन्य स्थानीय मार्गों पर भी अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण और कस्बा क्षेत्रों के लोगों को भी समान सुविधा मिल सके। जहां मांग अपेक्षाकृत कम है, वहां बसों की संख्या यथावत रखी गई है। उतरौला-लखनऊ मार्ग पर चार बसें पहले की तरह चलेंगी। वहीं बलरामपुर-बढ़नी-बहराइच और उतरौला-बहराइच रूट पर बसों की संख्या में आंशिक कमी कर संसाधनों का संतुलन बनाया गया है, ताकि अधिक भीड़ वाले मार्गों पर बेहतर सेवा दी जा सके।
रूटवार बसों की संख्या
रूट - बसों की स्थिति
दिल्ली रूट - 8 से बढ़ाकर 12 बसें
कानपुर रूट - 18 से बढ़ाकर 26 बसें
बहराइच-लखनऊ - 6 से 8 बसें
गोंडा-लखनऊ - 8 से 10 बसें
अयोध्या-प्रयागराज - 4 से 5 बसें
गोंडा-वाराणसी - 2 से 4 बसें
गोंडा-अयोध्या- 5 से 8 बसें
बस्ती मार्ग- 1 से बढ़ाकर 2 बसें
95 बसों का होगा संचालन
होली अवधि में बलरामपुर डिपो की कुल 95 बसों को चरणबद्ध तरीके से सड़क पर उतारने की तैयारी है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम की निगरानी में संचालन होगा, जबकि डिपो स्तर पर चालक-परिचालकों की ड्यूटी सूची, मेंटेनेंस और ईंधन प्रबंधन की व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। किसी रूट पर अचानक भीड़ बढ़ती है तो वहां और अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे।
- गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम रोडवेज